नाेएडा में विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो युवकों ने की आत्महत्या

 


नोएडा, 04 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर नोएडा में विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि सिया राम (34) पुत्र मिठाई लाल थाना सूरजपुर क्षेत्र के गुलिस्तानपुर गांव में रहते थे। वह मूल रूप से गोपीगंज जनपद भदोही के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने मंगलवार की शाम को अज्ञात कारण से अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है। उन्होंने बताया कि उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।

थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में रहने वाले प्रांशु (20) पुत्र राजपाल ने मंगलवार को अपने घर पर अज्ञात कारण से पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी