दिल्ली की सड़कों पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर कानपुर से चलने वाली दो ट्रेनें रद्द
कानपुर, 09 अक्टूबर (हि.स.)। राजधानी दिल्ली बिगड़े हालातों के मद्देनजर कानपुर की दो ट्रेनों (श्रमशक्ति एक्सप्रेस और कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस) को रद्द कर दिया गया है। दिल्ली की सड़कों पर भारी भीड़ व यात्रियों को सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया है। रेलवे ने कानपुर सेंट्रल से होकर दिल्ली जाने वाली दो ट्रेनों का संचालन रद्द करने का निर्णय लिया है। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) द्वारा तमाम व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। यात्रियों से बात भी की गई।
स्टेशन पर डीआरएम ने शुक्रवार को निरीक्षण किया और कहा कि सड़कों पर भारी भीड़ को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है। फिलहाल कानपुर से दो ट्रेन को निरस्त किया है। रेल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी गई है।
वो दो ट्रेनें श्रमशक्ति एक्सप्रेस और कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस है जो सीधे कानपुर से नई दिल्ली जाती हैं। श्रमशक्ति एक्सप्रेस को शुक्रवार को अक्टूबर को निरस्त कर दिया है, क्योंकि उसकी टाइमिंग रात में है। जबकि 12033 शताब्दी एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को निरस्त किया गया है। फिलहाल इस निर्णय के बाद यात्रियों को जरूर दिक्कतो का सामना करना पड़ सकता है। सड़कों पर भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ये निर्णय एहतिहात के तौर पर लिया है। स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन के संचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप