प्रयागराज के टोंस नदी में नहाने गए दो बच्चे डूबे, एक की मौत, दूसरे की हालत नाज़ुक

 


प्रयागराज, 01 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित मेजा थाना क्षेत्र के बगहा गांव में शुक्रवार को टोंस नदी में स्नान करते समय डूबने एक बच्चे की जान चली गई। जबकि दूसरे बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि मेजा थाना क्षेत्र के बगहा गांव निवासी अर्पित यादव (7) पुत्र आशू यादव और उसका दोस्त शिवंम (7) पुत्र शिवमनी शुक्रवार को घर से टोंस नदी में स्नान करने चले गए। जहां स्नान करते समय दोनों गहरे पानी में चले गए। जहां दोनों डूबने लगे, जब-तक लोग पहुंचे , वह डूब गए। हालांकि दोनों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला और उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम नगर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अर्पित यादव को मृत घोषित कर दिया और उसके दोस्त शिवम का उपचार शुरू कर दिया। हालांकि परिवार के लोग उसे एक प्राइवेट अस्पताल लेकर चले गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल