दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में किशोर की मौत

 


हमीरपुर, 02 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में घर से किसी कार्य से बाजार जाते समय रास्ते में आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। घटना में एक किशोर की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से कानपुर रेफर कर दिया। शनिवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बिवांर थाना क्षेत्र के छानी बुजुर्ग गांव निवासी मनोज कुशवाहा (16) पुत्र ओमप्रकाश घर से किसी कार्य को लेकर बाजार बाइक से जा रहा था। तभी रूरी पारा गांव निवासी भूपेंद्र सिंह (25) पुत्र हजारी सिंह छानी की ओर से बाइक से अपने गांव जा रहा था। पेट्रोल पंप से कुछ दूर दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत से दोनों बाइक सवार अचेत होकर सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी छानी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दोनों को सदर चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। घायल किशोर को अचेत हालत में कानपुर रेफर कर दिया। जहां किशोर की मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। इसी वर्ष हाईस्कूल के पेपर दिए थे। वहीं घायल भूपेंद्र सिंह का इलाज परिजन निजी चिकित्सालय में करवा रहे हैं।

थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा