सुलतानपुर में 25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार

 


सुलतानपुर, 25 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में बुधवार को कादीपुर कोतवाली पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।

क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने बुधवार को बताया कि सूचना के आधार पर कादीपुर कोतवाली पुलिस ने जलालपुर से दो इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया हैं ।

आरोपित की पहचान शिवम सिंह उर्फ बगदादी और छट्टू गुप्ता उर्फ कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। दोनों सराय कल्याण, थाना कादीपुर, सुलतानपुर के निवासी हैं। इनके खिलाफ गम्भीर धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्तों पर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया हैं।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त