तिरंगा देश की आन- बान, शान का प्रतीक : डॉ. राजेंद्र पैंसिया

 




मुरादाबाद, 12 अगस्त (हि.स.)। देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत

नगर निगम मुरादाबाद के तत्वावधान में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा इंपीरियल तिराहे से कंपनी बाग तक निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया व महापौर विनोद अग्रवाल ने किया। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, त्याग और वीरता का प्रतीक है।

तिरंगा यात्रा इंपिरियल तिराहे से बुध बाजार, टाउन हॉल, ताडीखाना चौक, गुरहट्ठी चौराहा, जैन मंदिर, एकता द्वार होते हुए कंपनी बाग स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं, नागरिक सुरक्षा के वार्डन, एनसीसी व एनएसएस के कैडेट, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठन, क्लबों के पदाधिकारी शामिल रहे।

महापौर विनोद अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताते हुए घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि देश 1947 में ब्रिटिश शासन की गुलामी से मुक्त हुआ। इस स्वतंत्रता को दिलाने में हजारों लोगों ने बलिदान किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल