संगठन के प्रति निष्ठा का प्रतीक हैं मनाेनीत पार्षद : प्रकाश पाल
कानपुर, 17 मार्च (हि.स.)। भाजपा में वर्षों से समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान करना हमारी परंपरा है। आज हम ऐसे ही कार्यकर्ताओं को मनाेनीत पार्षद बनाकर उनकी मेहनत और त्याग को सराह रहे हैं। ये सभी अपने क्षेत्रों में जनता के बीच जाकर भाजपा को और अधिक गतिशील बनाएंगे। यह संगठन और मातृभूमि के प्रति उनकी निष्ठा का प्रतीक है। यह बातें मंगलवार को भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहीं।
नवीन मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में राज्य सरकार द्वारा नामित पार्षदों के सम्मान में आज एक भव्य समारोह जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन के प्रति वर्षों से समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पार्षद बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया।
समारोह का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने किया। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित एवं दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने सभी 10 नामित पार्षदों को स्मृति चिन्ह भेंट कर और पटका पहनाकर उनका विधिवत सम्मान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्षों ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को सम्मान देना भाजपा की परंपरा रही है।
प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं के त्याग को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि इनमें ऐसे कार्यकर्ता भी शामिल हैं जिन्होंने संगठन को सींचने के लिए अपने परिवार की चिंता तक नहीं की और स्वयं को मां भारती के लिए समर्पित कर दिया। अब ये सभी पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के बीच जाकर भाजपा को और अधिक गतिशील बनाने का कार्य करेंगे।
सम्मान पाकर सभी नामित पार्षद भावुक नजर आए और उन्होंने संगठन में बिताए अपने वर्षों के संघर्ष और अनुभव साझा किए। सम्मान पाने वालों में मुख्य रूप से विजय सिंह पटेल, दिनेश बाबा, सरदार नीतू सिंह, राजेश श्रीवास्तव, रमेश बाल्मीकि, कमला साहू, आदित्य शुक्ल, सुभाष गौड़, निधि बाजपेई शामिल रहे। सभी पार्षदों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से शिवांग मिश्रा, अभिनव तिवारी, रोहित साहू, स.अमरजीत सिंह पम्मी, सीमा एमबीए, अनुपम मिश्रा, सुनीता गौड़, अंशु ठाकुर, अनुराग शुक्ला, शुभम दीक्षित, रमा शंकर अग्रहरि, अतुल दीक्षित, विधि राजपाल, पूनम कंवर, राधा सैनी, सुरेश गुप्ता, अभिराज सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप