परिवहन आयुक्त ने चेकिंग में सीज किये स्कूली वाहन

 


फर्रुखाबाद, 24 जुलाई (हि. स.)।

परिवहन उपायुक्त आर.आर. सोनी ने शुक्रवार को जनपद पहुंचकर पुलिस और परिवहन विभाग की टीम के साथ अमानक स्कूली वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान कई स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे बैठे मिले। चार बच्चों की क्षमता वाले वाहनों में छह से अधिक बच्चे सवार पाए गए।

परिवहन उपायुक्त ने बताया कि अभियान के दौरान 24 से अधिक स्कूली वाहनों के चालान किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा । अमानक व नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar