नागरिक सुरक्षा विभाग ने 172 होमगार्ड जवानों को दिया अग्निशमन का प्रशिक्षण

 




मुरादाबाद, 17 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में गुरुवार काे नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से चेतन चौहान होमगार्ड मंडलीय ट्रेनिंग सेंटर सैदपुर मुरादाबाद में गुरुवार को 172 होमगार्ड जवानों को गृह अग्निशमन का प्रशिक्षण दिया गया। सहायक उपनियंत्रक सतीश कुमार के द्वारा गृह अग्नि शमन का प्रशिक्षण के तहत होमगार्ड जवानों को गृह अग्नि शमन का प्रशिक्षण दिया गया तथा बायोलॉजिकल , कैमिकल युद्ध के विषय में भी बताया गया है। सहायक उपनियंत्रक सतीश कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आपदा की स्थिति में तत्परता से कार्य करने वाले प्रशिक्षित वॉलिंटियर्स तैयार करना है, जिससे जनसामान्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस दौरान मास्टर ट्रेनर अखिल अग्रवाल ने होमगार्डों को नागरिक सुरक्षा की 12 प्रमुख सेवाओं, हवाई हमले के पूर्व, दौरान एवं पश्चात सायरन द्वारा दी जाने वाली चेतावनियों, ब्लैकआउट के समय बरती जाने वाली सावधानियों, आग से बचाव के उपाय तथा प्राथमिक उपचार से संबंधित उपयोगी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में यातायात प्रबंधन एवं यातायात संकेतों के संबंध में भी जानकारी दी गई । प्रशिक्षण में इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार, स्टाफ अधिकारी डॉ सफीक, मास्टर ट्रेनर अखिल अग्रवाल ने भी प्रशिक्षण में सहयोग प्रदान किया।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल