प्रत्येक राज्य और जनपद स्तर पर बनवाएंगे व्यापारी कल्याण बोर्ड : बालकृष्ण भरतिया
लखनऊ, 17 मई (हि.स.)। स्वदेशी व्यापारी जुटान का नाम परिवर्तित होकर अब स्वदेशी व्यापारी मंच होगा। इसका निर्णय रविवार को अखिल भारतीय बैठक में लिया गया। इस कार्यक्रम में स्वदेशी व्यापारी मंच के 20 राज्यों से अधिक व्यापारियों की उपस्थिति रही। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक राज्य में जिस प्रकार राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन है,वैसा ही बोर्ड बनवाया जाएगा और इसको जनपद स्तर पर व्यापारी कल्याण समिति के रूप में विकसित किया जाएगा।
यह बातें स्वदेशी व्यापारी मंच के संयाेजक बालकृष्ण भरतिया ने एक बैठक के दाैरान दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यापारी को निर्यातक बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर चलाए जाएंगे और इन शिविरों के जरिए व्यापारी को और विकसित किया जाएगा। ई—कॉमर्स की नीति में संशोधन कराते हुए व्यापारी के लिए उचित वातावरण तैयार किया जाएगा। सर्वसम्मति से सभी व्यापारियों ने प्रधानमंत्री द्वारा स्वावलंबी आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए डीजल पेट्रोल ईंधन को कम इस्तेमाल किया जाए,ऐसा संकल्प किया गया।
व्यापारी मंच का संयोजक नागपुर से बालकृष्ण भरतिया एवं सह संयोजक लखनऊ से संदीप बंसल को चुना गया। जनपद स्तर पर स्वदेशी व्यापारी मंच की कोर कमेटी गठित हो इसके लिए भी निरंतर प्रवास कार्यक्रम किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित रहने वाले विभिन्न राज्यों के प्रमुख प्रतिनिधियों में महाराष्ट्र से शंकर ठक्कर, छत्तीसगढ़ से अजय भसीन, सुनील मिश्रा विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश से दरपू प्रसाद रेड्डी जूनागढ़, गुजरात से गोपाल मीणा, हरियाणा से अमित बंसल, दिल्ली से देवेंद्र अग्रवाल, काशी से विपिन गुप्ता, मथुरा से संजय गर्ग, सुल्तानपुर से अमर बहादुर, शाहजहांपुर से नरेंद्र शुक्ला, लखनऊ से प्रदीप अग्रवाल, सुरेश छबलानी, राजीव बंसल आकाश गौतम, अनुज गौतम, शुभम मौर्या, सनत गुप्ता, संजय निधि अग्रवाल, गोरखपुर से सौरभ सिंह, प्रवीण सिंह स्वदेशी जागरण मंच पूर्वी उत्तर प्रदेश के संयोजक अनुपम श्रीवास्तव, अवध क्षेत्र के प्रभारी हमित सिंह भाग्यनगर अहमदाबाद से मनोहर लाल अग्रवाल दिल्ली से हरीश चौधरी, मेरठ से राजीव दिल्ली से स्वदेशी व्यापारी मंच प्रभारी राकेश, सुल्तानपुर से विजय प्रधान, हिमांशु मालवीय, अश्वन वर्मा सहित पांच दर्जन व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।---------------
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. जितेन्द्र पाण्डेय