शरीर की ऊर्जा को संतुलित करने की विधि है स्पर्श चिकित्सा : सतीश राय

 


-स्पर्श चिकित्सा शिविर में लोगों को मिली प्राकृतिक उपचार की जानकारी

प्रयागराज, 10 मई (हि.स)। एसकेआर योग एवं रेकी शोध प्रशिक्षण और प्राकृतिक संस्थान प्रयागराज रेकी सेंटर में रविवार को स्पर्श चिकित्सा पर आधारित एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। स्पर्श चिकित्सक सतीश राय ने कहा कि शरीर की ऊर्जा को संतुलित करने की विधि स्पर्श चिकित्सा है। इस दौरान भीषण गर्मी और बढ़ते तनाव के बीच लोगों ने प्राकृतिक उपचार पद्धति से राहत पाई।

--सिर दर्द, बेचैनी, चक्कर आना गर्मी के लक्षणजाने माने स्पर्श चिकित्सक सतीश राय ने प्रशिक्षण में बताया कि स्पर्श चिकित्सा हाथों के स्पर्श से शरीर की ऊर्जा को संतुलित करने की विधि है। इसमें बिना दवा के, केवल हाथों की ऊर्जा से दर्द, तनाव, अनिद्रा और थकान में आराम मिलता है। गर्मी में होने वाले सिरदर्द, चक्कर और बेचैनी में भी यह कारगर मानी जाती है।

--स्पर्श चिकित्सा से नर्वस सिस्टम शान्तसतीश राय ने बताया कि शरीर का 70 प्रतिशत हिस्सा पानी है। गर्मी में तनाव बढ़ने से शरीर ज्यादा गर्म होता है। स्पर्श चिकित्सा नर्वस सिस्टम शांत कर तापमान नियंत्रित करने में मदद करती है।

--स्पर्श चिकित्सा का कोई साइड इफेक्ट नहींराय ने कहा कि 45° वाली गर्मी में दवा के साथ-साथ ऊर्जा संतुलन भी जरूरी है। स्पर्श चिकित्सा का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। हमारा मकसद है कि हर घर में कोई एक व्यक्ति यह सीखे, ताकि परिवार में इमरजेंसी के समय समुचित इलाज मिलने तक तुरंत राहत दे सके।

--जुलाई में लगेगा स्पर्श चिकित्सा का निःशुल्क शिविरउन्होंने आगे कहा कि आने वाले जुलाई के पहले रविवार को मधुबन विहार स्थित प्रयागराज रेकी सेंटर में निःशुल्क अगला शिविर पुनः लगेगा। जिसमें भाग लेकर लोग लाभ उठा सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र