आम जनमानस को महाराणा प्रताप के चरित्र से सीख लेने की जरूरत : अनिल मणि त्रिपाठी

 




देवरिया, 09 मई (हि.स.)। नागरी प्रचारिणी सभा के तुलसी सभागार में राष्ट्र नायक, भारतीय वीरों के सिरमौर महाराणा प्रताप की जयंती जोश खरोश के साथ शनिवार को मनायी गयी। मुख्य अतिथि नागरी प्रचारिणी सभा के मंत्री डा. अनिल कुमार त्रिपाठी ने उपस्थित समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप अदम्य साहस, वीरता एवं शौर्य के प्रतीक हैं। महाराणा प्रताप ने घास की रोटी खाई लेकिन कभी भी मुगल आक्रांताओं के समक्ष झुकने का काम नहीं किया। आज आम जनमानस को महाराणा प्रताप के चरित्र से सीख लेने की जरूरत है।

डा. त्रिपाठी ने कहा राणा प्रताप चन्द्रगुप्त मौर्य के बाद दूसरे महान योद्धा पुरुष थे। प्रताप के बदौलत ही आज हम बचे हुए हैं। राणा की जगह अकबर को महान पढ़ाना गलत हुआ है, इसे बदलना होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष धनंजय राव ने कहा कि महाराणा प्रताप ने देश एवं भारतीयों के स्वाभिमान को ऊंचा करने का कार्य किया था। महाराणा प्रताप के कर्तव्य पथ पर सभी समाज के लोगों ने साथ दिया था। समाजसेवी अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि आज के युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप के जीवन को पढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन सच्चिदा सिंह राना एवं आगंतुकों के प्रति आभार अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव ओंकार नाथ सिंह ने व्यक्त किया। सरोज पाण्डेय एवं सौदागर सिंह ने कविता पाठ कर महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर टी0एन0मिश्र, कैप्टन जितेंद्र सिंह, पूर्व राज्यमंत्री नीरज शाही, डा0 मधुसूदन मणि त्रिपाठी, सूरज सिंह सेंगर, नित्यानंद उपाध्याय, इंद्र कुमार दीक्षित, सरोज पांडेय, सौदागर सिंह, मदन शाही, बृजेश तिवारी, अरुण कुमार मिश्र, अमित तिवारी, डा0 दीपक सिंह, डा0एस0के0पाठक, कौशल मिश्र, अरुण कुमार राव, भरत मणि त्रिपाठी, संजीव मिश्रा, डा0 संजीव राय, शंकर दयाल सिंह, सचिंद्र शाही, प्रमोद शाही, अजय सिंह, सुभाष राय, कामेश्वर सिंह, मनोज सिंह, रोशन बहादुर शाही, बालमुकुंद मिश्र, विनय शाही, पीयूष सिंह, सचिन सिंह, मार्कण्डेय पति तिवारी, उग्रसेन सिंह, संजय तिवारी, अमित सिंह, कुलदेव सिंह, रवीन्द्र नाथ तिवारी, अशोक सिंह, विनोद जायसवाल, रंजिता जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक