मुरादाबाद स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान में 1.50 लाख का राजस्व अर्जित
मुरादाबाद, 26 अगस्त (हि.स.)। बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियाें काे पकड़ने के लिए बुधवार काे चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस दाैरान कुल 27 रेलगाड़ियों में जांच की गई, जिसमें 237 मामलों में 1,50,735 रुपये का राजस्व अर्जित किया गया।
अभियान के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव की उपस्थिति में सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि सिंह मीना, मुख्य टिकट निरीक्षक भावेश शर्मा, 24 टिकट चेकिंग स्टाफ एवं 09 रेलवे सुरक्षा बल स्टॉफ ने संयुक्त रूप से सघन टिकट जांच अभियान चलाया। इस दाैरान बिना टिकट यात्रा के 122 मामले पकड़े गए, जिनसे 81,060 रुपये का राजस्व अर्जित किया गया। अनियमित यात्रा के 93 मामलों में 63,175 रुपये तथा गंदगी फैलाने के 22 मामलों में 6,500 रुपये का राजस्व अर्जित किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल