नाव हादसा : सांसद ने परिजनों को बंधाया ढांढस, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

 


हमीरपुर, 07 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले क कुरारा थाना क्षेत्र की भोली ग्राम पंचायत के मजरा कुतुबपुर में नाव पलट जाने के कारण एक महिला सहित पांच बच्चों की मृत्यु हो गई। सूचना पाकर हमीरपुर महोबा तिंदवारी लोकसभा के सांसद आजेंद्र सिंह लोधी घटना स्थल पहुंच कर नाव पलटने से यमुना नदी में डूबकर मरने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात की और अपनी शोक संवेदना प्रकट की।

सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उनकी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। सांसद ने कहा कि नाविक की लापरवाही से उक्त घटना घटित हुई है। जो बहुत ही दुःखद एवं कष्टदाई है। मरने वाले परिजनों को सरकार उचित सहायता राशि दे।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मृतकों की सूची तैयार कर प्रदेश कार्यालय को भेज दी गई है, शीघ्र ही समाजवादी पार्टी सहयोग राशि देने का काम करेगी। इस दाैरान माया बाल्मीकि पूर्व चेयरमैन, सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी समाजवादी पार्टी, सौरभ यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा