देश की संसद एक नया इतिहास रचने के निकट है : निर्मला

 




देवरिया, 17 अप्रैल (हि.स.)। नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भारती शर्मा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को टाउन हॉल से जिला पंचायत तक महिलाओं ने पैदल यात्रा किया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

इस दौरान नारी शक्ति जिंदाबाद, मोदी जी धन्यवाद जैसे स्लोगन लिखी दफ्तियों को हाथ में लेकर मोदी जी जिंदाबाद के नारे लगाए । जिला पंचायत परिसर में पहुंचने के बाद महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर नारी शक्ति जिंदाबाद कहा के नारे लगाए। इस दौरान शक्ति दौड़ भी लगाई गई तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में दीवार लेखन भी किया गया । जिला पंचायत परिसर में सभा को संबोधित करते हुए नपा अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल आश्वासन ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्पष्ट दृष्टि है कि वर्ष 2029 से संसदीय प्रणाली में महिलाओं की 33 प्रतिशत मौजूदगी रहे, वे सशक्त हों, नीति निर्धारण में उनकी सशक्त भूमिका हो और वे देश की मुखर आवाज बनें ।

जिला मंत्री निर्मला गौतम ने इस क्षण को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि देश की संसद एक नया इतिहास रचने के निकट है जो अतीत के विजन और भविष्य के संकल्पों को पूरा करेगा। सामाजिक न्याय के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि देश एक समतावादी भारत की कल्पना करता है जहां सामाजिक न्याय केवल एक नारा नहीं बल्कि कार्य संस्कृति का अभिन्न अंग है ।

इस दौरान सदर विधायक डा शलभ मणि त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र तिवारी, अजय कुमार दुबे, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, सीमा जायसवाल, शोभा यादव, ममता जायसवाल, अजय शाही, प्रमोद शाही, प्रभाकर तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव, अजय सिंह, मारकंडे गिरी, संतोष चौरसिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक