पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 


देवरिया, 24 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में थाना गौरीबाजार पुलिस ने पाक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में नाबालिग पीड़िता को पहले ही सकुशल बरामद किया जा चुका है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय ने बताया कि थाना गौरीबाजार पुलिस ने बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अविनाश चौहान पुत्र सुरेन्द्र चौहान निवासी भगवानपुर मटियरा थाना अहिरौली जनपद कुशीनगर को 24 मई 2026 को सवना परशुराम जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि मामले में वादिनी ने 29 अप्रैल 2026 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 2 फरवरी 2026 को उसकी नाबालिग पुत्री को आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर पाक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को 21 मई 2026 को सकुशल बरामद कर लिया गया था।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक