हमीरपुर में निर्माणाधीन बेतवा पुल : विधायक ने निरीक्षण कर अफसरों पर जताई नाराजगी

 


--सेतु निगम और लोनिवि के अधिकारियों से काम की गति बढ़ाने के भी निर्देश दिए

हमीरपुर, 03 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला मुख्यालय की दोनों प्रमुख नदियों यमुना और बेतवा पर बन रहे समानांतर फोरलेन सेतु निर्माण को लेकर सदर विधायक डा. मनोज प्रजापति लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस मामले को विधानसभा में उठाया। इसके बाद अगले जून माह तक बेतवा पुल काे चालू कर देने की अधिकारियों ने हामी भरी है। इसी के चलते रविवार को उन्होंने स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों से जवाब-तलब किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि पूर्व की समाजवादी पार्टी सरकार ने बिना पर्याप्त बजट और ठोस तैयारी के 170 करोड़ रुपये की लागत वाले प्रोजेक्ट को मंजूरी दी। जबकि मात्र 41 लाख रुपये की स्वीकृति देकर जनता को गुमराह कर दिया। कहा कि अब इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा करा रहे हैं। बताया कि कानपुर से कबरई तक टू लेन हाईवे होने से जाम की स्थित बनी रहती है। नदियों पर पुलों के निर्माण से जिले की जनता को काफी राहत मिलेगी।

उन्हाेंने बताया कि कार्यदाई संस्था सेतु निगम ने अगले जून माह तक बेतवा पुल कंप्लीट कर चालू कर देने की बात कही है। कहा नई तकनीक से निर्माण कार्य होने पर समय लग रहा है। फिलहाल बेतवा की एक लाइन अंतिम चरण में है। वहीं दूसरी साइट पर अगले कुछ दिनों में ही काम शुरू हो जाएगा। बेतवा नदी से सेतु निर्माण के बाद आवागमन चालू होने के बाद यमुना नदी पर तैयार खड़ी कोठियों में स्लैब का काम चालू हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान विधायक ने उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉरपोरेशन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से काम की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने भरोसा दिया कि जून 2026 तक बेतवा पुल का शेष कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

--तीन साल में केवल 25 प्रतिशत हुआ कामतीन साल में केवल 25 प्रतिशत काम ही पूरा हो सका है। उन्होंने सवाल किया कि जब एक चौथाई काम में ही तीन वर्ष लग गए तो शेष 75 प्रतिशत कार्य कब और कैसे पूरा होगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों से उन्होंने कार्य की प्रगति, बजट और गुणवत्ता को लेकर विस्तृत जानकारी ली।

--कार्य की प्रगति अपेक्षा से धीमीयमुना नदी और बेतवा नदी पर समांतर चार लेन पुल का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन कार्य की प्रगति अपेक्षा से काफी धीमी रही है। लगातार बढ़ते बजट और निर्माण में हो रही देरी को लेकर विधायक ने अधिकारियों से जवाब मांगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉरपोरेशन और लोक निर्माण विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जून 2026 तक बेतवा पुल की एक लेन हर हाल में चालू कर दी जाएगी और शेष कार्य में भी तेजी लाई जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा