सड़क पार करते समय बच्ची को टैंकर ने कुचला, मौत

 




फतेहपुर, 16 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार शाम सड़क पार कर रही बच्ची को तेज रफ्तार टैंकर ने कुचलते हुए निकल गया। टक्कर से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद मोड़ के पास कानपुर से बांदा की ओर जा रहे तेल टैंकर ने जाफराबाद मोड़ निवासी मोनू की चार वर्षीय पुत्री सेजल को उस समय टक्कर मार दिया जब बच्ची सड़क पार करने का प्रयास कर रही थी। टक्कर से बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर बिंदकी कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिंदकी कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार राव ने बताया कि सड़क पार करते समय बच्ची टैंकर की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार