अधिवक्ताओं की सुरक्षा की मांग को लेकर तहसीलदार बार संगठन ने किया धरना प्रदर्शन
देवरिया, 24 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर तहसीलदार बार संगठन का मंगलवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं पर हो रहे प्राणघातक हमलों और लंबे समय से लंबित पड़े एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल को लागू कराने की मांग की गई।
अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में लगातार वकीलों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल को शीघ्र पारित कर लागू किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और न्यायिक कार्य से जुड़े लोगों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई। धरना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन अधिवक्ताओं का आक्रोश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
तहसील बार पूर्व अध्यक्ष सामंत कुमार मिश्रा, अरविन्द गुप्ता, राघव, कमलेश अभय श्रीवास्तव सूर्य नाथ यादव, ज्ञानेन्द्र पांडेय, शशी मणी, पंकज सिंह साहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक