नहाते समय किशोर की नदी में डूबकर मौत
जौनपुर,16 मई (हि.स.)। यूपी के जौनपुर जनपद स्थित जफराबाद क्षेत्र के जमैथा गांव निवासी किशोर की शनिवार को गोमती नदी में नहाते समय डूबकर मौत हो गयी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ऊक्त गांव निवासी आयुष निषाद (13 ) पुत्र हरिकिशन निषाद दोपहर को घर से 100 मीटर दूर गोमती नदी में नहाने गया था। वह नहाते समय डूब गया। कुछ लोग नाव से नदी में मछली मार रहे थे। उनकी नजर आयुष पर पड़ी। वह तत्काल कूदकर आयुष को बाहर निकाले। आयुष बेहोश हो चुका था। उसकी हालत गम्भीर थी। घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी गयी। आनन फानन में उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव