कैटल शेड योजना में लाखों की गड़बड़ी की शिकायत की जांच के लिए टीम गठित
मुरादाबाद, 09 जुलाई (हि.स.)। मुरादाबाद जिले के थाना ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के भरतावाला में कैटल शेड योजना में गड़बड़ी की शिकायत की जांच के लिए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ने गुरुवार को दो अधिकारियों की टीम बनाई है।
वहीं शिकायतकर्ता यश प्रताप सिंह चौहान ने तीन बार शिकायत के बाद भी जांच और कार्रवाई न होने पर ग्राम प्रधान भरतावाला के पांच साल के कार्यों का ब्यौरा जन सूचना अधिकार के अंतर्गत जन सूचना अधिकारी से मांगा है। यश प्रताप चौहान ने वर्ष 2020-21 में कैटल शेड योजना में लाखों की गड़बड़ी होने की शिकायत एसडीएम से की थी लेकिन अभी तक शिकायत की जांच ही नहीं हो सकी है। उन्होंने इसकी शिकायत बीते दिन जिलाधिकारी कार्यालय में की। जिस पर गुरुवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगीता गौतम ने बीडीओ ठाकुरद्वारा को कैटल शेड योजना में गड़बड़ी की शिकायत की जांच करने का आदेश दिए।
बीडीओ उमाकांत मुद्गल ने बताया कि शिकायत की जांच के लिए आज एडीओ नेम सिंह और बीओ नवीन कुमार की टीम बनाई गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल