छात्राओं के साथ शिक्षिका ने बनाई रील, नोटिस जारी
-विद्यालय समय में किसी प्रकार की रील या ऐसी गतिविधि नहीं होनी चाहिए : बीएसए
मुरादाबाद, 12 अगस्त (हि.स.)। सोशल मीडिया पर चमकने की ख्वाहिश में बेसिक शिक्षा विभाग की एक शिक्षिका ने छात्राओं के साथ रील बनाई। इसे दायित्वों के खिलाफ मानते हुए मुरादाबाद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा है।
कुंदरकी ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल रतनपुर कलां की एक शिक्षिका ने स्कूल यूनिफॉर्म में छात्राओं के साथ रील बनाई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मुरादाबाद के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अमित कुमार सिंह के अनुसार संबंधित शिक्षिका द्वारा रील बनाने का मामला संज्ञान में आया है। उनको पत्र जारी कर जवाब मांगा जा रहा है। विद्यालय समय में किसी प्रकार की रील या ऐसी गतिविधि नहीं होनी चाहिए, जो शिक्षकों के कर्तव्य में बाधक बन रही हो। विद्यालय समय में किसी प्रकार की रील या ऐसी गतिविधि नहीं होनी चाहिए। ऐसा करते पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल