तालाबों को पुनर्जीवित करने के लिए डीएम-एसपी ने फावड़ा चलाकर कार्य का किया शुभारंभ

 




विकसित भारत जी -रामजी योजना के अंतर्गत कराया जाएगा तालाबों को पुनर्जीवित

फतेहपुर, 23 मई (हि.स.)। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने मिशन 300 के अंतर्गत तहसील खागा के विकास खंड ऐराया अंतर्गत ग्राम सभा सेमौरी में तालाब को पुनजीर्वित व वास्तविक स्वरूप प्रदान करने के लिए फावड़ा चलाकर कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस मिशन के तहत सभी ब्लाकों में पहले चरण में 25–25 तालाबों को चिन्हित किया जाएगा यदि तालाब अतिक्रमणयुक्त है तो पहले उनको अतिक्रमणमुक्त कराते हुए तालाब को विकसित भारत जी रामजी के तहत पुनजीर्वित व वास्तविक स्वरूप प्रदान किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

उन्होंने उपायुक्त श्रम रोजगार व खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि मिशन 300 के तहत तालाबों को चिन्हित कर उन्हें अतिक्रमणमुक्त कराते हुए पुनजीर्वित कर वास्तवित स्वरूप प्रदान किया जाय, जिससे कि जनपद में जल संरक्षण को बल मिलेगा और जनपद के विकास को रफ्तार भी मिलेगी, इस कार्य को बरसात से पहले करा लिया जाय।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खागा डॉ0 अभिनीत कुमार, उपायुक्त श्रम रोजगार, खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार