पुलिस अधीक्षक ने किया कार्यालय का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश
देवरिया, 13 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने सोमवार को पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं—मॉनिटरिंग सेल, आईजीआरएस शाखा, डीसीआरबी, सम्मन सेल, आंकिक शाखा, जनसुनवाई सेल, जनसूचना सेल तथा साइबर थाना का जायजा लिया।
निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक ने कार्य की दक्षता, अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई व्यवस्था तथा रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी शाखाओं को निर्देशित किया कि अभिलेखों का सही ढंग से संरक्षण किया जाए और प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने लम्बित मामलों की समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर कार्य में तेजी लाई जाए।
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक