आयकर विभाग में सुपरिटेंडेंट पद पर चयनित हुए मुरादाबाद के श्रेष्ठ चौधरी

 


मुरादाबाद, 17 अप्रैल (हि.स.)। मुरादाबाद के सिविल लाइंस में प्रकाश एंक्लेव निवासी छात्र श्रेष्ठ चौधरी ने एसएससी सीजीएल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आयकर विभाग में सुपरिटेंडेंट पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है।

उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया 6500 रैंक हासिल की। श्रेष्ठ चौधरी के पिता विपेंद्र कुमार और माता ज्योति सिंह बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं और वर्तमान में कम्पोजिट विद्यालय मनकुआ मकसूदपुर, डिलारी में सेवाएं दे रहे हैं। श्रेष्ठ ने प्रारम्भिक शिक्षा डीपीएस मुरादाबाद से प्राप्त की और नोएडा से बीटेक किया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल