अर्जन देव की शहादत पर सुखमनी साहिब पाठों का आयोजन प्रारम्भ
लखनऊ, 06 मई (हि.स.)। सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव की शहादत (शहीदी दिवस) के उपलक्ष्य में विभिन्न गुरुद्वारों में सुखमनी साहिब के पाठों का आयोजन शुरू हो गया है, जो उनकी सर्वोच्च शहादत को नमन करने और मानवता के लिए शांति की प्रार्थना करने का एक पवित्र अवसर माना जाता है।
लखनऊ के आलमबाग गुरुद्वारा में बुधवार को अयोजन हुआ, जिसमें 100 महिलाओं ने भाग लिया। यह धार्मिक कार्यक्रम 6 मई से 14 जून तक चलेगा।
इस दौरान प्रतिदिन शाम 4 से 6 बजे तक सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा। प्रत्येक रविवार को सुबह 5:30 से 7 बजे तक विशेष पाठ का आयोजित होगा।
इस दौरान शहीदी कीर्तन समागम का आयोजन भी किया जाएगा। यह समागम 13 जून को शाम 6:30 से 10:30 बजे तक तथा 14 जून को सुबह 5:30 से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगा। इस अवसर पर अमृतपाल सिंह अमृतसर गुरबानी कीर्तन का गायन करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. जितेन्द्र पाण्डेय