बहू ने सास पर खोलता पानी डाला, उपचार के दौरान मौत
Jun 26, 2026, 16:57 IST
फर्रुखाबाद,26 जून (हि.स.)। जहानगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में जमीन विवाद के चलते वृद्ध महिला रामवती पर बहू ने खाैलता पानी डाल दिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गईं।
आरोप है कि 17 जून की सुबह बहू रामादेवी ने जमीन अपने नाम कराने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसने कथित तौर पर सास पर खौलता हुआ गर्म पानी डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं। रामवती को पहले डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय, फर्रुखाबाद ले जाया गया, फिर गंभीर हालत में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीशचंद ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar