मंडल स्तरीय कला उत्सव में विभिन्न कला विधाओं में विद्यार्थियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

 


मुरादाबाद, 23 सितंबर (हि.स.)। समग्र शिक्षा के अंतर्गत कला उत्सव 2026-27 के तहत मण्डल स्तरीय कला उत्सव का आयोजन बुधवार को चित्रगुप्त इण्टर कॉलेज मुरादाबाद में किया गया। कार्यक्रम में मण्डल के विभिन्न विद्यालयों से चयनित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कला उत्सव के अंतर्गत संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्य, सहित विभिन्न कला विधाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का आयोजन मेजर सुदेश कुमार भटनागर, प्रधानाचार्य, चित्रगुप्त इण्टर कॉलेज के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंकुर श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी नगर उपस्थित रहे। इसके साथ ही कार्यक्रम की सह संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक रीतु तोमर, मण्डल प्रभारी बबिता मेहरोत्रा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. विशेष कुमार शर्मा द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. नवनीत गोस्वामी, मेजर शिव कुमार, राजीव पाठक, डॉ. राजीव कुमार, पवन पाल, कृष्ण मोहन पंकज शर्मा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल