आरएसएस ने शुरू किया विद्यार्थियों से संवाद, लखनऊ में “नवोन्मेष” कार्यक्रम का आयोजन

 




लखनऊ, 26 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के क्रम में विद्यार्थियों से संवाद शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लखनऊ विभाग की ओर से बुधवार को गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में “नवोन्मेष” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोजकांत ने भारत माता का पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया।

कार्यक्रम मुख्य रूप से दो सत्रों में रहा। प्रथम सत्र के संवाद सत्र में विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर दिए गये व द्वितीय सत्र सत्र में मुख्य वक्ता का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

नवोन्मेष के इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मनोजकांत ने संवाद सत्र के दौरान विद्यार्थियों द्वारा आए विभिन्न विभिन्न प्रश्नों का उत्तर दिया, चाहे वो समानता की बात हो,मातृ शक्तिकरण हो, पेपर लीक, एआई, जैसे कई विषयों पर चर्चा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. सत्तोष पाण्डेय ने भी युवाओं में व्यक्तित्व विकास एवं इस नवाचार की धारणा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने को कहा। सामूहिक वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप डॉ करुणा शंकर शुक्ला, डॉ. ओम प्रकाश वर्मा , डॉ. जैनेंद्र वर्मा, डॉक्टर एस.के शुक्ला, भाग प्रचारक आशुतोष, युवराष्ट के प्रांतीय टोली सदस्य सुमित अवस्थी। कार्यक्रम संयोजक शिव कुमार त्रिपाठी, अविनाश, शिवांश और श्रवण उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन