राज्यसभा सांसद व पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को स्टेट बैंक कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

 


लखनऊ, 19 मई (हि.स.)। राज्यसभा सांसद व संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति के सदस्य एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा तथा तनुज पुनिया सांसद, बाराबंकी को स्टेट बैंक कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार काे ज्ञापन सौंपा।

मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया विभिन्न मांगों के लिए मई माह में 20 मई को एक्स (ट्विटर) पर देशव्यापी अभियान, 21 मई को प्रधानमंत्री को ज्ञापन तथा 22 मई को राष्ट्रीय स्तर पर सभी केंद्रो पर प्रदर्शन एवं कैंडल मार्च निकाला जाएगा तथा मांगे पूरी न होने पर 25 और 26 मई को देशव्यापी हड़ताल की जाएगी।

इस मौके पर आशुतोष वर्मा, बृजेश तिवारी, शिव कुमार सिंह, तारकेश्वर चौहान, राकेश कुमार, अमित सिंह आदि संगठन पदाधिकारियों ने दोनों सांसदों से मुलाकात कर बताया कि स्टेट बैंक कर्मचारियों की बहुत समय से चली आ रही मांगों में संदेशवाहक व सशस्त्र गार्डों की भर्ती, पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति, स्थाई पदों पर आउटसोर्सिंग बंद करने, मेडिकल रीइंबर्समेंट योजना में सुधार, पेंशन संबंधी विसंगतियों के समाधान आदि मांगों के लिए हमारा फेडरेशन राष्ट्रीय स्तर पर संघर्षरत है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. जितेन्‍द्र पाण्डेय