आईएचजीएफ दिल्ली ऑटम-2026 में मुरादाबाद के नए निर्यातकों को मिला स्टॉल लगाने का अवसर
मुरादाबाद, 07 सितम्बर (हि.स.)। नोएडा में 13 से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली इंडियन हैंडीक्राफ्ट्स एंड गिफ्ट फेयर (आईएचजीएफ) दिल्ली ऑटम- 2026 के लिए साेमवार से निर्यातकों ने स्टाल लगाने शुरु कर दिए हैं। फेयर में करीब 3500 निर्यातकों को स्टॉल आवंटित किए गए हैं। इनमें मुरादाबाद के नए-नए निर्यातकों को भी स्टॉल लगाने का ऑप्शन मिला है।
भारतीय निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) के अध्यक्ष मुरादाबाद निवासी डॉ नीरज विनोद खन्ना ने बताया कि फेयर में करीब 3500 निर्यातकों को स्टॉल आवंटित किए गए हैं। इनमें मुरादाबाद के नए-नए निर्यातकों को भी स्टॉल लगाने का ऑप्शन मिलेगा। इससे नए-नए तक पहली बार अपने उत्पादन डिजाइन और कलेक्शन को विदेशी खरीदारों के सामने प्रदर्शित कर सकेंगे। फेयर को नए बाजार तलाशने और विदेशी खरीदारों से कारोबारी संपर्क बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
11 अक्टूबर तक हर हाल में स्टॉल तैयार कर उत्पादों का प्रदर्शन पूरा करना होगा। फेयर के अध्यक्ष मुरादाबाद निवासी निर्यातक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि नए निर्यातकों को स्टॉल मिलने से मुरादाबाद की नई कारोबारी प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के सामने अपने उत्पाद और डिजाइन पेश करने का अवसर मिलेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल