रेलयात्रियों के सुगम आवागमन के लिए चलेगी चार स्पेशल ट्रेन

 


मुरादाबाद, 28 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने मंगलवार को बताया कि ग्रीष्म काल में यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए चार स्पेशल रेलगाडियों का संचालन किया जा रहा है।

सीनियर डीसीएम ने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 05579/05580 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल रेलगाड़ी व 05575/05576 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा का संचालन किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार टर्मिनल के लिए 26 अप्रैल से 12 जुलाई के बीच प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 05580 आनंद विहार टर्मिनल से पूर्णिया कोर्ट के लिए 28 अप्रैल से 14 जुलाई के बीच प्रत्येक रविवार और मंगलवार को चलेगी। दोनों ट्रेन 22-22 फेरे लगाएगी।

ट्रेन संख्या 05575 सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए 28 अप्रैल से 14 जुलाई के बीच प्रत्येक मंगलवार को और ट्रेन संख्या 05576 आनंद विहार टर्मिनल से सहरसा के लिए 30 अप्रैल से 16 जुलाई के बीच प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। दोनों ट्रेन कल 12-12 फेरे लगाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल