लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा छात्र सभा का विरोध प्रदर्शन

 


लखनऊ, 22 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी छात्र सभा यूथ ब्रिगेड समेत विभिन्न संगठनों ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को बस में भरकर ईको गार्डेन भेज दिया है।

समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने हजरगंज चौराहें पर शुक्रवार को हंगामा और प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने किए। बैनर पर बढ़ी हुई कीमतों के खिलाफ स्लोगन लिखे हुए थे। प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरों का भी जिक्र इनके बैनर पर किया गया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नीट परीक्षा रद्द और पेपर लीक, महंगे पेट्रोल डीजल, गैस के दाम, दूध के दाम की बढ़ोतरी और महिला सुरक्षा को लेकर आज उन्होंने यह विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक देखने को मिली है। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद बसों में भरकर कार्यकर्ताओं को इको गार्डेन भेजा दिया है।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक