पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की मूल्य वृद्धि के विरोध में सपा का प्रदर्शन
देवरिया, 15 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीजल, पेट्रोल और सीएनजी की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके अलावा दीवानी कचहरी रोड स्थित जिला कार्यालय पर समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से तत्काल मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की।
बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में विफल साबित हो रही है। बैठक को संबोधित करते हुए रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से मध्यवर्गीय और गरीब परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। साथ ही आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है।
-------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक