मुरादाबाद : यूपीटीईटी के चलते 06 जुलाई को आयोजित होगा संपूर्ण समाधान दिवस

 


मुरादाबाद, 03 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) -2026 के दृष्टिगत 04 जुलाई के स्थान पर 6 जुलाई को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा।

जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुसार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 का आयोजन जनपद सहित प्रदेशभर में 2, 3 एवं 4 जुलाई को आयोजित हो रही है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस इस बार परीक्षा के दृष्टिगत 4 जुलाई, 2026 (शनिवार) को आयोजित नहीं किया जाएगा। शासन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस अब 6 जुलाई, (सोमवार) को पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुसार आयोजित किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल