सिवारा चौकी इंचार्ज का चार्ज छिना, प्रतीक्षारत दरोगाओं को मिली नई तैनाती
Aug 4, 2026, 10:43 IST
फर्रुखाबाद,04 अगस्त (हि. स.)।
एसपी आरती सिंह ने कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सिवारा चौकी प्रभारी धीरज कुमार को हटाकर थाना कंम्पिल से संबद्ध किया है।
पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद राठौर की प्रभारी चौकी सिवारा पद पर तैनाती की गई।
पुलिस लाइन से उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार को थाना कंम्पिल, उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह व उप निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी को कोतवाली मोहम्मदाबाद भेजा गया। जबकि कंम्पिल थाने के उप निरीक्षक हरीश कुमार का तबादला थाना नवाबगंज किया गया। एसपी ने स्थानन्तरित उप निरीक्षकों को आदेश दिए है कि वह अपनी नई तैनाती के स्थान पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर ले।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar