सेवा दिवस पर यूपी के 354 शिविरों में 8,323 लोगों ने किया रक्तदान
लखनऊ, 18 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर उत्तर प्रदेश में सेवा दिवस के तहत प्रदेशव्यापी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के दौरान रक्तदान शिविर, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूल किट और अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस मौके पर प्रदेशभर में आयोजित 354 रक्तदान शिविरों में कुल 8,323 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 12,271 लाभार्थियों को टूल किट वितरित की गईं। इसके अतिरिक्त विभिन्न जिलों के अस्पतालों में भर्ती 73,959 मरीजों को फल बांटे गए।
75 जिलों में 5.90 करोड़ दीप प्रज्जवलित
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश में 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम के तहत 05 करोड़ 90 लाख दीये जलाए गए। प्रदेश के सभी 75 जनपदों में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए लोगों ने प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं। प्रमुख जिलों में बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
लखनऊ में 263 लोगों ने रक्तदान किया
लखनऊ में 20 रक्तदान शिविरों में 263 लोगों ने रक्तदान किया। इटावा में 03 रक्तदान शिविरों में 45 लोगों ने रक्तदान किया। 06 लाभार्थियों को टूल किट और 1,548 मरीजों को फल वितरित किए गए। उन्नाव में 1 रक्तदान शिविर में 08 लोगों ने रक्तदान किया। 400 लाभार्थियों को टूल किट और 1,028 मरीजों को फल वितरित किए गए। एटा में 03 रक्तदान शिविरों में 38 लोगों ने रक्तदान किया।
वाराणसी में 510 लोगों ने रक्तदान किया
इसी तरह वाराणसी में 20 रक्तदान शिविरों में 510 लोगों ने रक्तदान किया। मऊ में 08 रक्तदान शिविरों में 76 लोगों ने रक्तदान किया। मथुरा में 07 रक्तदान शिविरों में 290 लोगों ने रक्तदान किया। महराजगंज में 02 रक्तदान शिविरों में 68 लोगों ने रक्तदान किया। मीरजापुर में 01 रक्तदान शिविर में 76 लोगों ने रक्तदान किया।
सिद्धार्थनगर में 105 लोगों ने किया रक्तदान
संभल में 05 रक्तदान शिविरों में 72 लोगों ने रक्तदान किया। सिद्धार्थनगर में 03 रक्तदान शिविरों में 105 लोगों ने रक्तदान किया। सीतापुर में 03 रक्तदान शिविरों में 138 लोगों ने रक्तदान किया। सुल्तानपुर में 05 रक्तदान शिविरों में 91 लोगों ने रक्तदान किया। सोनभद्र में 04 रक्तदान शिविरों में 86 लोगों ने रक्तदान किया। हाथरस में 04 रक्तदान शिविरों में 64 लोगों ने रक्तदान किया। हापुड़ में 04 रक्तदान शिविरों में 31 लोगों ने रक्तदान किया।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन