विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, मानसिक स्वास्थ्य पर हुई गंभीर चर्चा
मथुरा, 11 सितम्बर(हि.स.)। संस्कृति विश्वविद्यालय के सभागार में स्कूल ऑफ साइकोलॉजी, स्कूल ऑफ एजुकेशन, ह्यूमैनिटीज एवं काउंसलिंग सेल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता इति माहेश्वरी एवं विशिष्ट अतिथि रिहैबिलिटेशन काउंसलर लवलीन कौर ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन और प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य, काउंसलिंग और थेराप्यूटिक सहायता के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। वक्ताओं ने मानसिक स्वास्थ्य प्लेटफॉर्म श्हीलोश और शइन्फीहीलश के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्रों को सहानुभूति, सक्रिय संवाद और तनाव से जूझ रहे लोगों की समय पर मदद करने के लिए प्रेरित किया गया। यह कार्यक्रम संस्कृति स्कूल ऑफ साइकोलॉजी की विभागाध्यक्ष प्रो. मोनिका अब्रोल के संयोजन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुस्कान कौशिक ने अतिथियों के स्वागत के साथ की, जिसके बाद सुश्री रेनू ने छात्रों को मानसिक संवेदनशीलता और जागरूकता पर संबोधित किया।---------------
हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार