प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम का चयन बुधवार को

 


प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 1 से 4 अगस्त तक वाराणसी में आयोजित होगी

नेता जी सुभाषचंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम मुरादाबाद में होगा ट्रायल

मुरादाबाद, 28 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम का चयन बुधवार 29 जुलाई को नेता जी सुभाषचंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम मुरादाबाद में ट्रायल के जरिए किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 1 से 4 अगस्त तक वाराणसी में आयोजित होनी है। इसमें मुरादाबाद मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी।

मुरादाबाद के क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाली सभी खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड और जन्मतिथि प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। बिना आवश्यक दस्तावेजों के किसी भी खिलाड़ी को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर ही खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसलिए प्रतिभागी पूरी तैयारी के साथ समय पर स्टेडियम पहुंचें। चयनित खिलाड़ी मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए वाराणसी में पदक के लिए मुकाबला करेंगी।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल