स्काउट-गाइड यातायात के नियमों के पालन के लिए संकल्पित हों : शतानंद शर्मा

 


मुरादाबाद, 06 अप्रैल (हि.स.)। भारत स्काउट-गाइड संस्था मुरादाबाद द्वारा सिविल लाइंस स्थित पीली कोठी चौराहे पर मंगलवार को वाहन चालकों को सचेत करने के लिए एक सड़क सुरक्षा कैंपेन चलाया गया जिसमें सभी दुपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए पत्रक वितरित किए गए। कैंपेन को प्रारंभ करते हुए सह जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा ने सभी स्काउट-गाइड से कहा कि स्काउट गाइड यातायात के नियमों के पालन के लिए संकल्पित हों।

पत्रकों में पांच सूत्रीय नियमों का पालन करने का आवाहन किया गया इसमें हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, संतुलित गति में वाहन चलाना, रॉग साइड वाहन न चलाना, वाहनों को सही जगह पार्क करना।

शतानंद शर्मा ने वह स्वयं यातायात के नियमों का पालन करें और सभी को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करें क्योंकि जान है तो जहान है जीवन अनमोल है। हमें अपने शरीर की देखभाल करनी चाहिए जिससे हम राष्ट्र के लिए अपना योगदान दे सकें।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार ने सभी कैडेट्स को प्रोत्साहन देते हुए ट्रैफिक सिग्नल्स के बारे में जानकारी दी। यूथ स्काउट-गाइड कमिश्नर बबीता मल्होत्रा ने कैडेट्स के साथ पत्रक वितरित करते हुए हेलमेट ना पहने हुए चालकों को माला पहनाकर सचेत किया और हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उनसे हेलमेट पहनना तथा यातायात के नियमों का पालन करने का वचन लिया। जिला सचिव डॉ सुरेंद्र वर्मा ने कैंपेन का संचालन करते हुए सभी स्काउट-गाइड को शपथ दिलाई की।

कैंपेन में अमित कुमार स्काउट मास्टर अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज, रितु प्रभा देवी कन्या इंटर कॉलेज, राधिका, काजल, दर्शिका तिवारी, प्राची, शगुन, आस्था, प्रवीण, वंश, वंशु, यश जौहरी, अनिकेत सैनी, विवान बिश्नोई, आर्यन प्रताप सिंह ने प्रतिभाग किया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल