सरदार भगत सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया

 


बहराइच, 23 मार्च (हि.स.)। बहराइच विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने सेनानी भवन में सरदार भगत सिंह की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने अपने-अपने विचार भी व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच अध्यक्ष हर्षित त्रिपाठी ने किया,जबकि संचालन मंच उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा ने किया।

मंच अध्यक्ष हर्षित त्रिपाठी ने अपने वक्तव्य में कहा कि भगत सिंह भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी थे। उन्होंने हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के माध्यम से सशस्त्र क्रांति का नेतृत्व किया। भगत सिंह ने 1929 में असेंबली में बम फेंककर ब्रिटिश शासन को चुनौती दी और लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए सांडर्स को मौत के घाट उतार दिया। 23 वर्ष की अल्प आयु में उन्हें फांसी दे दी गई।

राहुल मिश्रा ने कहा कि दिसंबर 1928 को इसी दिन भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु ने लाहौर पुलिस के ब्रिटिश सहायक अधीक्षक जॉन सॉन्डर्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सॉन्डर्स मोटरसाइकिल पर सवार थे जब राजगुरु ने उन पर गोली चलाई। इस मौके पर यश मिश्रा अधिवक्ता, अश्वनी प्रसाद मिश्रा, संजय पासवान, अभिषेक बाजपेई, राजन यादव, साहिल, फैसल अंसारी, आयुष यादव, अमित सिंह, जय सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक