समाजवादी नेता शिवदयाल चौरसिया की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
जौनपुर, 18 सितम्बर (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवदयाल चौरसिया की पुण्यतिथि मनाई गई। जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम बहादुर पाल ने की। इस दौरान हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने शिवदयाल चौरसिया के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया।श्याम बहादुर पाल ने कहा कि शिवदयाल चौरसिया ने समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने वंचित और पिछड़े वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया। उनके विचार और संघर्ष समाजवादियों को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र सदर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, अंकुश मौर्य, संदीप बिंद, सतीश विश्वकर्मा समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव