सड़क हादसे में युवक की मौत
हाथरस, 05 जुलाई (हि.स.)।उत्तर प्रदेश हाथरस, सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अलीगढ़ के अकराबाद निवासी रोहित पुत्र रामचंद्र के रूप में हुई है। बताया गया कि रोहित अपने रिश्तेदार से मिलने एटा के सिढ़पुरा गया था और देर रात बाइक से वापस लौट रहा था। रास्ते में पेट दर्द होने पर वह शौच के लिए सड़क पार कर रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया । बस चालक मौके से फरार हो गई।
हादसे के बाद साथ मौजूद युवक ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और सिकंदराराऊ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार बस और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की मांग की है।
हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना