साबरमती–हरिद्वार–साबरमती स्पेशल ट्रेन के संचालन फेरों में विस्तार
मुरादाबाद, 26 नवंबर (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने गुरुवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने रेलगाड़ी संख्या 09425/09426 (साबरमती–हरिद्वार–साबरमती स्पेशल) के संचालन फेरों में विस्तार किया गया है।
सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि रेलगाड़ी संख्या 09425 (साबरमती–हरिद्वार स्पेशल) के संचालन में विस्तार करते हुए 30 नवंबर से 07 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को संचालन किया जाएगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09426 (हरिद्वार–साबरमती स्पेशल) के संचालन में विस्तार करते हुए 01 दिसंबर से 08 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को संचालन किया जाएगा।
रेलवे द्वारा इस विशेष रेलसेवा के संचालन में विस्तार से यात्रियों को निर्धारित अवधि में आवागमन के लिए अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल