रूप सिंह भारती तीसरी बार बने प्रांतीय अध्यक्ष,वंश बहादुर को दूसरी बार प्रांतीय महामंत्री की जिम्मेदारी
डॉ अंबेडकर मेमोरियल कमेटी उत्तर प्रदेश मुरादाबाद के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न
मुरादाबाद, 18 मार्च (हि.स.)। डॉ अंबेडकर मेमोरियल कमेटी उत्तर प्रदेश मुरादाबाद के द्विवार्षिक चुनाव में रूप सिंह भारती को तीसरी बार निर्विरोध प्रांतीय अध्यक्ष व वंश बहादुर को दूसरी बार प्रांतीय महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। वहीं विशाल कुमार जाटव को जिलाध्यक्ष और श्याम कुमार जाटव को जिला महामंत्री चुना गया।
मुख्य चुनाव अधिकारी आदित्य कुमार श्रीवास्तव व चुनाव अधिकारी अजय वंश की देखरेख में बुधवार को सिविल लाइन स्थित अंबेडकर पार्क में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई। संगठन की प्रांतीय, जनपदीय एवं महानगरीय शाखाओं के पदों के नामांकन पत्र लिए गए। जांच में नामांकन पत्र सही पाए गए। कोई प्रतिपक्षी न होने के कारण कई
पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
इसमें प्रांतीय कार्यकारिणी में रूप सिंह भारती को प्रांतीय अध्यक्ष, वंश बहादुर को प्रांतीय महामंत्री, बृजनंदन को प्रांतीय कोषाध्यक्ष, मदनलाल सागर, एडवोकेट राजकुमार गौतम, मनमोहन सिंह को प्रांतीय उपाध्यक्ष, वीरेश कुमार गौतम, मुन्ना सिंह सागर, राधे कृष्ण को प्रांतीय उप महामंत्री, शिव स्वरूप सिंह अनिल कुमार, रामकिशोर वाल्मीकि को प्रांतीय संगठन प्रचार मंत्री घोषित किया गया।
वहीं जिला कार्यकारिणी के लिए डॉ. अजय कुमार गौतम को कोषाध्यक्ष, डॉ. संजीव कुमार व डॉ. रामकृष्ण सिंह को उपाध्यक्ष, रूपचंद सिंह, पंकज कुमार सागर, सत्यपाल सिंह को उप महामंत्री, अमिताभसागर, अंकेश कुमार, विनोद कुमारी को संगठन मंत्री चुना गया। महानगर शाखा मुरादाबाद के लिए राजकमल सागर को महानगर अध्यक्ष, सरिता देवी को महानगर महामंत्री, तेज बहादुर गंगवार, सोल्जर सागर, हीरा सिंह को महानगर उपाध्यक्ष, सुनील कुमार, डॉ पवन कुमार, अरुण कुमार को महानगर संगठन मंत्री निर्वाचित घोषित किया गया है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल