पथ संचलन से स्वयंसेवकों में होता है अनुशासन की भावना का विकास : श्रीप्रकाश

 


सुलतानपुर, 22 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में वर्ष प्रतिपदा उत्सव के पावन अवसर पर पथ संचलन कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश ने कहा कि पथ संचलन से स्वयंसेवकों के भीतर संयम, अनुशासन एवं एकता की भावना का विकास होता है। संयमित, अनुशासित एवं सुसंगठित समाज से राष्ट्रीयता की भावना का सुदृढ़ीकरण होता है। यदि हम अपने जीवन में इन छोटी छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो निश्चय ही हमारा राष्ट्र परम् वैभव को प्राप्त होगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व में वर्ष प्रतिपदा उत्सव के पावन अवसर पर नगर के सैकड़ो स्वयंसेवकों द्वारा रविवार को पथ संचलन निकाला गया। यह संचलन महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज मैदान सिविल लाइन सुल्तानपुर से दो समूहों में होकर निकाला गया । प्रथम समूह महात्मा गांधी इंटर कॉलेज मैदान से पीडब्ल्यूडी ,हथियानाला मार्ग ,जिला जज आवास, सिविल कोर्ट सुलतानपुर चौराहे से होते हुए तिकोनिया पार्क पहुंचा तथा इसी प्रकार दूसरा समूह महात्मा गांधी इंटर कॉलेज मैदान से टाइनीटाट्स स्कूल, विजय डीलक्स होटल, सुपर मार्केट मार्ग, पंचमुखी हनुमान मंदिर से होकर वहीं तिकोनिया पार्क में ही पहुंच गया। फिर दोनों पथ संचलन के स्वयंसेवक एक साथ वापस महात्मा गांधी इंटर कॉलेज मैदान में आ गये।

इस अवसर पर विभाग संघ चालक डॉ0 अरुण कुमार सिंह, सह विभाग संघचालक डॉ0 हृदयराम , सह प्रांत शारीरिक प्रमुख गोकुल , विभाग कार्यवाह नवीन श्रीवास्तव , कृष्ण मोहन , माता प्रसाद , राधाकृष्ण , राकेशमणि , डॉ पवनेश मिश्र , भूपेन्द्र , सह जिला संघचालक अजय सिंह , जिला प्रचारक आशीष , जिला प्रचार प्रमुख नीरज , अनिल नगर संघचालक अमरपाल, सह नगर संघचालक सरदार सुदीप पाल , डाक्टर आर ए वर्मा, ओमप्रकाश बजरंगी , रूपेश सिंह, आलोक कुमार आर्य ,रामचन्द्र मिश्र समेत सैकड़ों की संख्या में संघ के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त