रोटरी क्लब मुरादाबाद संस्कार ने मनाया तीज महोत्सव, दिखा उत्साह

 


-उमंग, उत्साह और भारतीय संस्कृति के रंगों से सजा तीज आयोजन

मुरादाबाद, 10 अगस्त (हि.स.)। रोटरी क्लब मुरादाबाद संस्कार द्वारा होटल द फोर्ट मुरादाबाद में सोमवार को भव्य तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन में उमंग, उत्साह और भारतीय संस्कृति, परंपरा और तीज के उल्लास की शानदार झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में महिलाओं ने तीज पर्व के पारंपरिक रंगों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरे वातावरण में उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब मेंटर सौरभ गुप्ता एवं अंशु गुप्ता, अध्यक्ष कमल गोसाईं, सचिव बरखा कटारिया तथा कोषाध्यक्ष मुदित अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के कन्वीनर आदित्य शोधन एवं मोनिका शोधन ने आयोजन की व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संभाला। क्लब के सदस्यों ने भी कार्यक्रम को यादगार बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान सभी ने तीज महोत्सव का आनंद लिया और भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने का संदेश दिया। आयोजन के अंत में क्लब पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. राकेश, सनत, दिनेश चंद्र, राजेश, करण, शैलेंद्र, राजीव, अमन, अपूर्व, रॉबिन, सुमित, आशुतोष शंखधार, मोहित माथुर, नितिन अग्रवाल एवं संदीप गुप्ता सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल