वाहन ने महिला को मारी टक्कर, मौत

 


देवरिया, 28 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में मंगलवार को अज्ञात वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की।

रामपुर कारखाना थानेदार राकेश राय ने बताया कि मृतका की पहचान विद्यावती (55) पत्नी जनार्दन प्रसाद, निवासी भगवानपुर चौबे के रूप में हुई है। घटना की जानकारी में पता चला है कि मृतक महिला विद्यावती सब्जी लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान भगवानपुर और पांडेयचक के बीच रास्ते में एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन, स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए

मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक