बाइक की टक्कर से घायल मिष्ठान दुकानदार की अस्पताल में मौत

 


मीरजापुर, 01 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में जमालपुर थाना क्षेत्र के डोहरी गांव निवासी मिष्ठान दुकानदार महेंद्र केशरी (5४) की बीती देर रात शनिवार को वाराणसी के एपेक्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क हादससे में घायल

महेंद्र की मृत्यु की खबर मिलते ही गांव में शोक छा गया और परिजन बिलख पड़े।

जमालपुर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि 26 फरवरी की रात करीब आठ बजे महेंद्र केशरी डोहरी चट्टी से सब्जी लेकर पैदल घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी के एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान बीती रात उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक डोहरी चट्टी पर मिठाई की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में चंदौली जनपद के बबुरी क्षेत्र के मुड़हुआ निवासी बाइक चालक शिवम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा