खड़े टैंकर पर ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की मौत
May 27, 2026, 19:32 IST
प्रयागराज, 27 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सोरांव थाना क्षेत्र के बिगहिया गांव के समीप हाइवे पर बुधवार को खड़े टैंकर में ट्रक भिड़ने से ड्राइवर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हादसे में मृत चालक की पहचान चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र के खटवारा गांव ओमचन्द (25) पुत्र राम नरेश के रूप में हुई है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना परिवार के लोगों को दे दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल